तालाब साफ करने खुद नाव लेकर पानी में उतरे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह

राघौगढ़। धीरपुर क्षेत्र में स्थित प्राचीन तालाबों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व सांसद लक्ष्मणसिंह ने जनसहयोग से सफाई अभियान की शुरुआत की। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में लगभग 50 लोगों ने तीन घंटे तक श्रमदान कर तालाब से कचरा निकाला। लक्ष्मणसिंह स्वयं नाव से तालाब में उतरकर सफाई कार्य में जुटे और लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक तालाब पूरी तरह कचरामुक्त नहीं हो जाते, अभियान जारी रहेगा। उन्होंने राघौगढ़वासियों से अपील की कि वे मिलकर इन तीनों प्राचीन तालाबों को साफ और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

लक्ष्मणसिंह ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि तालाब शहरी क्षेत्र में आते हैं या पंचायत क्षेत्र में। उन्होंने मांग की कि इन तालाबों को पंचायत के अधीन रखा जाए। अभियान के दौरान नगरपालिका की जेसीबी मशीन तो पहुंची, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आए।

Next Post

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

Fri May 1 , 2026
पन्ना। विगत 29 अप्रेल को एक नाबालिग बालिका के दोस्त को बंधक बनाकर चार आरोपियों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया था जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुये चारो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनका देवेन्द्रनगर में पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया। हासिल जानकारी के अनुसार दिनांक 29 […]

You May Like