बायपास रोड पर 10 मई तक शुरू हो जाएगा वाहनों का आना-जाना

रीवा: बीहर नदी पर बाईपास में बनी पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन प्रभावित है. शहर के वाहनो के गुजरने के कारण लगातार जाम लग रहा है.30 अप्रैल तक मरम्मत कार्य पूरा होना था लेकिन समय लग रहा है. बाईपास से 10 मई तक वाहनों का आना जाना शुरू हो जाएगा. रीवा बायपास रोड के विस्तार का कार्य किया जा रहा है. इसमें बीहर नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के सुधार के साथ-साथ नए पुल का निर्माण किया जा रहा है. जिसके कारण पुल से वाहनों का आवागमन बंद है.

इस संबंध में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम अंशुल करोडिय़ा ने बताया कि पुल के सुधार का कार्य तेजी से जारी है. इसमें वर्तमान में ग्राइंडिंग, स्टेजिंग, जैक एवं ड्रिलिंग का कार्य किया जा चुका है. पुल को जंग रोधक बनाने, एपाक्सी ग्राउटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. पुल में माइक्रो कंक्रीटिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है. पुल के सुधार का कार्य 10 मई तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद पुल वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध होगा. पुल के सुधार कार्य के लिए विशेषज्ञों की टीम तथा इंजीनियर लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Next Post

मालदीव में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रोमांटिक वेकेशन: अभिनेता ने पत्नी के लिए खुद बनाई सुशी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

Fri May 1 , 2026
हैदराबाद | बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, इन दिनों मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रहा है। सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ट्रिप की कई मनमोहक झलकियां साझा की हैं। अभिनेता ने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वे कभी […]

You May Like

मनोरंजन