शादी नहीं की तो 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए प्रेमी प्रेमिका

शिवपुरी: थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी के ग्राम गणेश खेड़ा में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर टावर पर पहले प्रेमिका और फिर उसके पीछे प्रेमी चढ़ गया। थाना तेंदुआ के प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने अपने स्टाफ के साथ जाकर दोनों प्रेमी प्रेमिका को समझाया और 4 घंटे लगातार उनकी काउंसलिंग की और उनको टावर के नीचे उतारने के लिए राजी किया तब दोनों टावर से उतरकर वापस आए।

प्रेमिका के घर वाले 3 दिन बाद उसकी मर्जी के विरुद्ध दूसरे लड़के से शादी कर रहे थे जबकि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसी कारण वह टावर पर चढ़ गई और उसका प्रेमी भी टावर पर चढ़ गया। दोनों जान देना चाहते थे। पुलिस एवं परिवारजन ने तबराहत की सांस ली जब दोनों सकुशल टावर से उतर आए। शादी के लिए परिवार वाले भी राजी हो गए हैं।

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

Tue Apr 28 , 2026
मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये पर जारी दबाव के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में खुले, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गये। बीएसई का सेंसेक्स 208.84 अंक टूटकर 77,094.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह […]

You May Like