जेल में कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर का शुभारंभ उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधिपति द्वारा ऑनलाइन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जेल के 259 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई. शिविर में बंदियों की आंख, रक्त मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधी जांच की गई. प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने कहाशिविर का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं विधिक सेवा योजनाओं का लाभ प्रदान करना है. उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बनाये गये काउंटर एवं महिला बैरकों का निरीक्षण किया तथा बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह कहा कि किसी व्यक्ति के लिए पहला सुख है निरोगी काया और इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने जेल लोक अदालत, प्ली बारगेनिंग एवं विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में विस्तार से बताया. शिविर में पैनल अधिवक्ताओं तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा बंदियो के प्रकरणों में पेशियों तथा अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया. साथ ही बंदियों से अपील प्रस्तुति के सम्बंध में जानकारी ली गई। भैरूंदा सब जेल में भी कुल 90 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव, जेलर अक्षय सिंहोतके, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स शरद जोशी, आसिफ खान, राजेन्द्र कुशवाह, एकता सेन, संयोगिता सोलंकी, पैनल लॉयर्स आदि उपस्थित रहे.

Next Post

खेती के मुद्दों पर सरकार घेरने की तैयारी, किसान-मजदूर 4 मई को भोपाल में जुटेंगे

Sun Apr 26 , 2026
इंदौर: खुशहाली के दो आयाम ऋण मुक्ति और पूरा दाम के नारे के साथ किसानों और मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है. खेती के व्यस्त समय में किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की मध्य प्रदेश […]

You May Like