स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित, तैयार होगी स्वयंसेवी संस्थाओं की डायरेक्टरी

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक में स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक व प्राकृतिक खेती, रोजगार और नशामुक्ति जैसे विषयों पर संस्थाओं की भागीदारी, आय के स्रोत और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई. समाधान और सुधार के लिए सुझाव भी लिए गए. इस दौरान संगठनों के सशक्तिकरण हेतु दृष्टि योजना के तहत पंख कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

कलेक्टर ने राहवीर योजना के व्यापक प्रचार पर जोर देते हुए दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में उपचार दिलाने की अपील की. साथ ही एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा. जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम सहित सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. परिषद द्वारा संगठनों की डायरेक्टरी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया.

Next Post

स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed Apr 22 , 2026
इंदौर। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में संचालित सभी स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही बसों में अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में शैक्षणिक […]

You May Like