इंदौर:डेली कॉलेज में भाजपा और आरएसएस के कार्यक्रम होने पर दिग्विजयसिंह ने कल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि डेली कॉलेज में एक विशेष राजनीतिक विचारधारा के कार्यक्रम किस आधार करने की अनुमति दी जा रही है? उक्त मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की बात हो रही है तो तकलीफ क्यों है?
भार्गव ने कहा कि जो लोग वर्षों तक कॉलेज कैंपस को अपनी वैचारिक प्रयोगशाला बनाकर बैठकों, गोलमेज चर्चाओं और चुनिंदा लोगों के साथ बैठ कर एजेंडा चलाते थे. आज वही लोग राष्ट्रवाद की आवाज सुनकर बेचैन हो रहे हैं.
असल तकलीफ राष्ट्रवाद से नहीं, बल्कि अपने पुराने ‘नैरेटिव’ के खत्म होने से है. अब जब डेली कॉलेज कैंपस में देश की बात हो रही है, सेना के सम्मान की बात हो रही है, तो इन्हें क्यों तकलीफ हो रही है. जनता सब समझ चुकी है जो लोग कभी देशहित की आवाज दबाते थे, आज वही लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी का पाठ पढ़ा रहे हैं. यह दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा. नई पीढ़ी जाग चुकी है. कैंपस अब राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनेगा, न कि राजनीतिक स्वार्थों का अड्डा.
