दम तोड़ने लगी माचना: बैतूल के 33 वार्डों में हाहाकार, बूंद-बूंद को तरसने लगे शहरवासी

बैतूल। पानी को लेकर शहर में धीरे-धीरे संकट के बादल छाने लगे है। हालात यह है कि अभी एक दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई की जा रही है।

मूंगाडोह सूखा, एनीकेट में मात्र 4 फीट बचा है पानी किसानों के कुए-ट्यूबवेल से पानी लेकर नदी में डाल रहे जल्द ही पानी को लेकर नपा ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई ती शहर वासियों को पेयजल संबंधी समस्याओं से जुझना पड़ सकता है। दरअसल, यह इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि शहर को पेयजल सप्लाई के लिए विवेकानंद वार्ड में स्थित फिल्टर प्लांट के समीप बने माचना एनीकट में पानी तली में पहुंच गया है। 15 फीट ऊंचे एनीकट में केवल 4 फीट पानी बचा है। शहर की इमरजेंसी जल आपूर्ति के लिए शहर की सीमा पर स्थित गंगूडोह स्टाप डेम में स्टोर पानी भी पूरी तरह खत्म हो गया है। इससे नगरपालिका के सामने जलसंकट खड़ा हो गया है। बता दे कि ताप्ती बैराज से 70 फीसदी और माचना से 30 प्रतिशत पानी लेकर शहर में सप्लाई किया जाता रहा है। पहले विवेकानंद वार्ड में माचना नदी पर स्थित एनीकेट ही शहर में सप्लाई का मुख्य स्रोत था, हालांकि यहां से शहर की जरूरतों के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था। इसके बाद खेड़ी में तामी नदी पर नपा ने करीब 7 करोड़ की लागत से बैराज बनवाया। अब एनीकेट के साथ-साथ इस बैराज से शहर तक पानी लाकर सप्लाई किया जा रहा है।

लाखापुर और घोघरी से लिया जा चुका है पानी नगरपालिका, घोघरी जलाशय से पानी ले चुकी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में लाखापुर जलाशय से भी पानी लिया था। जबकि मार्च की शुरुआत में जलाशयों से पानी लेने की प्रक्रिया शुरू होती थी।

लेकिन इस बार मार्च से पहले ही जलाशयों से पानी लेना पड़ा है। बताया जा रहा है कि अभी माचना डैम का जलस्तर साढ़े चार फीट पर है और तासी में भी इतना पानी है कि माचना एपीकेट और ताप्ती बैराज पानी लेकर शहर को करीब एक माह पानी सप्लाई किया जा सकता से है। वैसे जानकार कहते है कि घोघरी जलाशय से अभी मात्र आधा एमसीएम पानी लिया है और आधा एमसीएम पानी रिवर्ज रखा है। यह पानी नपा ले सकती है। जिससे मई-जून तक शहर में पानी की सप्लाई बनी रहेगी। हालात यह है कि अब शहर के 33 वार्डों में एक दिन के अंतराल से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जिससे शहरवासियों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नगरपालिका द्वारा एक दिन के अंतराल से ही वार्डों में पेयजल की सप्लाई कर रही है, इसमें भी कई वार्यों में पर्यास मल नहीं आने के कारण लोग परेशान है। ऐसे में पेयजल को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई है, क्योंकि गर्मी में पानी की खपत दोगुनी हो जाती हैं। ऐसे में पानी की आपूर्ति गंगूद्रोह में पानी नहीं बचा है। एनीकट में पानी काफी कम है। इसीलिए किसानों के खेतों से ट्यूबवेल और कुएं से पाइप बिछाकर नदी में पानी का लेवल बढ़ा रहे हैं। पानी पथ करना शुरू कर दिया गया है।

– धीरेंद्र राठौर, सब इंजीनियर, जलप्रदाय शाखा

बनाये रखना नपा के लिए चुनौती बन गया है।

एक दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई| माचना नदी का जलस्तर गिरने के कारण नगरपालिका ने शहर में एक दिन के अंतराल से पेयजल सप्लाई करना शुरू कर दिया है। हालात यह है कि अब शहर के 33 वार्डों में एक दिन के अंतराल से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जिससे शहरवासियों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नगरपालिका द्वारा एक दिन के अंतराल से ही वार्डों में पेयजल की सप्लाई कर रही है, इसमें भी कई वाहों में पर्याप्त नल नहीं आने के कारण लोग परेशान है। ऐसे में पेयजल को लेकर लोगों की परेशानिया बढ़ गई है, क्योंकि गर्मी में पानी की खपत दोगुनी हो जाती हैं।

9 साल बाद फिर वैसे ही हालात बने

9 साल बाद इस तरह की स्थिति बनी है, जब प्राइवेट पानी की जरूरत नपा को पड़ी है। वर्तमान में एक कुआं और एक ट्यूबवेल मिला, माचना नदी तक पाइप बिछाकर यह पानी पंप करके डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि 2017 में भी इसी तरह के जलसंकट के हालात बने थे। उस समय 92 लाख का पानी नपा ने प्राइवेट टैंकरों से खरीदा था। यह पानी सीधे बोर से टैंकरों में भरकर खरीदकर डाला गया था। पहले भी हमलापुर के किसानों के कुएं नपा ने लिए थे। अब 9 साल बाद दोबारा इस तरह की स्थिति बन रही है। हालांकि नपा का पूरा-पूरा प्रयास है कि शहर वासियों को पानी के संकट ने न जुझना पड़े।

 

Next Post

बातचीत के बावजूद ईरानी सशस्त्र बल पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार हैं: संसद अध्यक्ष

Sun Apr 19 , 2026
मॉस्को, 19 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष के समाधान के लिए वाशिंगटन और तेहरान के बीच जारी बातचीत के बावजूद, ईरान के सशस्त्र बल पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार हैं। प्रेस टीवी ने श्री ग़ालिबफ़ के हवाले से […]

You May Like