शेयर बाजारों में तेजी, प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा लिवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 504.86 अंक (0.65 प्रतिशत) चढ़कर 78,493.54 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 156.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति पर 24,353.55 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का छह सप्ताह का उच्चतम स्तर है। छोटी और मझौली कंपनियों में जबरदस्त लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.25 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।
आईटी की 0.02 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली हावी रही। एफएमसीजी का सूचकांक 2.65 प्रतिशत चढ़ गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, मीडिया, तेल एवं गैस और रियलटी समूहों में भी अच्छी तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर में पौने पांच प्रतिशत का उछाल रहा। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, टेक महिंद्रा, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर भी हरे निशान में रहे। सनफार्मा का शेयर एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एलएंडटी में भी गिरावट रही।

Next Post

चोटिल टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन गुजरात टाइटंस में शामिल

Fri Apr 17 , 2026
अहमदाबाद, 17 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए साइन कर लिया है। वह उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए टॉम बैंटन की जगह लेंगे। 24 साल के एस्टरहुइजन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में हुई […]

You May Like