शिवराज का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा: बुधनी मेडिकल कॉलेज को 500 बिस्तर का अस्पताल और 100 MBBS सीटों की सौगात

बुधनी। नगर के मेडिकल कॉलेज के इसी सत्र से शुरु होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. एक दिन पहले भोपाल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधनी के साथ-साथ दमोह और छतरपुर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द करने के निर्देश दिए. यही नहीं नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग शिक्षकों के 59 राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए मांग पत्र लोक सेवा आयोग को भेजा गया है. इससे स्पष्ट होता है कि जल्द ही बुदनी का मेडिकल कॉलेज शुरु होगा.

बुदनी प्रदेश का पहला तहसील मुख्यालय होगा जहां मेडिकल कॉलेज संचालित होता नजर आएगा. 714 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और कॉलेज से संबद्ध 500 बिस्तर का अस्पताल होगा. इसके साथ ही 60 सीट प्रवेश क्षमता का नर्सिंग कॉलेज व इतनी सीटों की क्षमता के पैरामेडिकल महाविद्यालय खुलेगा. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी. 2022 में इसे कैबिनेट स्तर पर सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी. यानी कि मेडिकल कॉलेज की घोषणा पहले की गई इसे औपचारिक स्वीकृति बाद में मिली.

जुलाई तक हैंडओवर होने की संभावना

बुदनी क्षेत्र के गांव बांसापुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम अंतिम चरण में है. मेडिकल कॉलेज परिसर में अब तक 22 बिल्डिंग बन चुकी हैं।.92 प्रतिशत काम पूरा है इनमें बिल्डिंग, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, एसटीपी, बिजली सब स्टेशन शामिल हैं. मेडिकल कॉलेज में जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होने की उम्मीद है. इसके बाद यहां इलाज के साथ मेडिकल की पढ़ाई की भी सुविधा मिलेगी. यहां मेडिकल कॉलेज शुरु होने के बाद जिले सहित आसपास के 5 जिलों में मरीजों का दबाव कम हो जाएगा. क्योंकि इन जिलों के मरीजों को मेडिकल कॉलेज बुदनी में बेहतर उपचार मिल सकेगा. साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग कोर्स से युवाओं को रोजगार मिलेगा.

 

Next Post

बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण के प्रति प्रतिबद्धता: प्रिंस

Wed Apr 15 , 2026
सीहोर। वार्ड क्रमांक 11 में नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा अंबेडकर पार्क के नव-निर्मित प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को नमन किया. कार्यक्रम को […]

You May Like