परशुरामजी की चरण पादुका यात्रा का ओंकारेश्वर में स्वागत

ओंकारेश्वर। भगवान परशुरामजी की चरणपादुका यात्रा 200 लोगों के जत्थे के साथ सोमवार रात 10 बजे के लगभग ओंकारेश्वर पहुंची। इसमें भगवान परशुरामजी की चरण पादुकाएं हैं। चार बसें एवं एक रथ के साथ यात्रा ओंकारेश्वर पहुंची। 12 साल से निकल रही यात्रा -यह यात्रा लगातार 12 वर्षों से श्री परशुराम प्रतिष्ठान अहिल्यानगर से निकाली जा रही है। ओंकारेश्वर में श्री गजानन होटल कोठी मुख्य मार्ग पर पादुका पूजन किया गया। गजानन होटल ओंकारेश्वर की तरफ से हेमंत दातार एवं रेखा दातार ने यात्रियों का स्वागत माला पहनाकर एवं शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

Next Post

​अंबेडकर जयंती पर पटवारी की हुंकार: सरकार एक माह में भरे SC/ST और OBC के रिक्त पद

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि अंबेडकर के आदर्श लोकतंत्र को मजबूत करने, समान अधिकार, सामाजिक […]

You May Like