पंचांग 14 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 24 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण द्वादशी भौमवासरे रात 9/6, शतभिषा नक्षत्रे दिन 1/9, शुक्ल योगे दिन 1/2, कौलव करणे सू.उ. 5/43, सू.अ. 6/17, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 14 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पद का लाभ प्राप्त होगा. व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मांागलिक कार्यो में खर्च होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये यश और पुरूषार्थ बना रहेगा.
————————————————————
आज का भविष्य- मंगलवार 14 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सौभाग्यशाली, भाग्वर्धक, सुन्दर, तथा श्शांतिप्रिय होगा, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जन्म स्थान के पास अपना भाग्योदय करेगा, पिता के प्रति आस्था रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
————————————————————
मेष- कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है.
वृषभ- सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, कामकाज पूरा होगा.
मिथुन- नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.
कर्क- न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे.
सिंह- बुजुर्गो का ध्यान रखें, शासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा.
कन्या- साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा.
तुला- कारोबारी विस्तार की संभावना है, दानधर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा.
वृश्चिक- बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा.
धनु- उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी.
मकर- मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के कार्य बनेंगे.
कुम्भ- संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जवृश्चिक जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.
मीन- भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा.
————————————————————
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण द्वादशी को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, चांदी के भाव में तेजी के रियेक्शन रहेंगे, पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. हल्दी, गुड,़ सोना, में तेजी होगी. भाग्यांक 2585 है.
————————————————————
