राजगीर, बिहार, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को खले गये डिवीजन ए के अपने-अपने मुकाबलो में जीत दर्ज करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बना ली हैं। रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
आज यहां राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। विजेताओं की ओर से दीपक सिंह ने (29वें), करण गौतम ने (43वें), गाजी खान ने (47वें) और सिद्धार्थ बेन ने (51वे) मिनट में गोल किए, जबकि दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के लिए कप्तान धीरज पाल ने (36वें) और अपूर्व चौहान ने (54वें) मिनट में गोल दागे।
दिन के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने पंजाब के खिलाफ 6-2 से जीत दर्ज की। शाहरुख अली ने (11वें, 32वें) और नीतीश यादव ने (26वें, 29वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए कप्तान केतन कुशवाहा ने (42वें) और राहुल यादव ने (42वें) मिनट में गोल दागे। पंजाब के लिए, अली रज्जाक ने (39वें) और राजवीर सिंह ने (43वें) मिनट में एक-एक गोल किया। मध्य प्रदेश फाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना करेगा, जबकि दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और पंजाब रविवार को तीसरे/चौथे स्थान के मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
