ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत तिलवारा पुल पर बीती रात राँग साइड से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे 50 वर्षीय अमित उर्फ चिन्टू अग्निहोत्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब दोनों दोस्त ऑफिस की मीटिंग खत्म कर घर लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनवंतरी नगर संजीवनी नगर निवासी भवतोष दुबे (50) फ्रंटियर जेसीबी कंपनी में कार्यरत हैं, भवतोष ने बताया कि बीती रात होटल रॉयल ऑर्बिट में उनकी कंपनी की फायनेंसर मीटिंग थी। मीटिंग समाप्त होने के बाद वह अपने साथी अमित अग्निहोत्री निवासी शिवनगर, विजय नगर के साथ अमित की ही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एम वाय 3149 से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक तिलवारा पुल के आखिरी छोर पर पहुँची, सामने से राँग साइड से एक ट्रक चालक ओवरटेक करते हुए बेहद तेज गति और लापरवाही से ट्रक चलाकर लाया और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित सीधे ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने भवतोष दुबे की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Next Post

उमा भारती का विरोध प्रदर्शन: सड़क पर लगाया हाथठेला, खुद बेची पोहा-जलेबी

Tue Apr 7 , 2026
टीकमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा जलेबी बेची। उन्होंने एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी रोटी नहीं छीनी जाए। दरअसल, सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार […]

You May Like