सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा करने की लोक सभा में की गयी मांग

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के डॉ धर्मवीर गांधी ने सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा करने की मांग का मुद्दा गुरुवार को लोक सभा में उठाया।

श्री गांधी ने शून्य काल में कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे कैदी जेलों में बंद हैं, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन विभिन्न कारणों से वे रिहा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे कैदियों के मामलों में जो भी औपचारिकतायें शेष हैं, उन्हें पूरी करके इन बंदियों को रिहा कर दिया जाये।

कांग्रेस के डॉ मल्लू रवि ने तेलंगाना में रेल सेवाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के कई क्षेत्र रेल सेवाओं से वंचित हैं, ऐसे क्षेत्रों में रेल सेवा उपलब्ध करायी जानी चाहिए।

कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने हरियाणा के किसानों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि मंडियों में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खरीद केन्द्रों पर किसानों को हो रही तकलीफों का ध्यान आकृष्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि इन दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।

निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समुचित उपाय करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी की संध्या राय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराये में बंद कर दी गयी छूट को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की 58 वर्ष और पुरुषों की 60 वर्ष की आयु हो जाने पर उन्हें रेल किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जो कोरोना काल में बंद कर दी गयी थी। उन्होंने इस छूट को बहाल करने की सरकार से मांग की।

 

 

 

 

Next Post

लोकसभा में पंजाब की सुरक्षा का मुद्दा उठा

Thu Apr 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा में गुरुवार को पंजाब में आतंकवादियों और गैंगस्टर के बीच गठजोड़ की वजह से राज्य में उत्पन्न खतरे का मुद्दा उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। कांग्रेस के सुखविंदर सिंह रंधावा ने शून्यकाल के दौरान पंजाब और […]

You May Like

मनोरंजन