मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म: वर्मा

सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर सिविल अस्पताल में नवनिर्मित पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा मंडपम का लोकार्पण किया. मंडपम डॉ वीवी शर्मा द्वारा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मरीजों के परिजनों के बैठने एवं आराम के लिए बनवाया गया है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा होगी.

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की सुविधा का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है जितना कि मरीजों के उपचार की व्यवस्था करना। उन्होंने कहा कि पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा मंडपम का निर्माण एक सराहनीय पहल है, जो मानवता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है. राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है. इसी उद्देश्य का परिणाम है कि आज शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के भी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं. उन्हें अब इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी. उन्होंने कहा इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार लाया जा सकता है. इस अवसर पर इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, डॉ वीवी शर्मा और सीबीएमओ डॉ अंकित चांडक सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे.

 

Next Post

PSL 2026: बाबर आजम की टीम ने दर्ज की पहली जीत, अंक तालिका में खोला अपना खाता

Sun Mar 29 , 2026
पीएसएल 2026 के तीसरे मैच में बाबर आजम की पेशावर जाल्मी ने मोहम्मद रिजवान की रावलपिंडी पिंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। […]

You May Like