
पानसेमल।नगर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर नगर में मुख्य मार्गो से झांकियां का कारवां निकला। सकल हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दुर्गा मंदिर परिसर से देर शाम शुरू हुआ।भगवान श्री राम बाहुबली हनुमान की सचिव झांकियां के साथ ही माता शबरी ऑपरेशन सिंदूर एवं केदारनाथ की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जो दुर्गा मंदिर परिसर से मेन रोड बडपुरा मोहल्ला जलगोन रोड नया प्लॉट उत्तर गली से होकर श्री राम मंदिर पर पहुंची जहां पर रामलला की आरती के बाद समापन किया गया।मार्ग में योगेश महाजन,कारगिल चौक मित्र मंडल,आशीष अग्रवाल मित्र मंडल,राकेश चौधरी,जेगवार जिम क्लब,गो रक्षा दल सहित अन्य समाज सेवियों द्वारा अलग अलग स्थानों पर ठंडे पानी,शरबत और खिचड़ी के स्टाल लगाए थे।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे,श्रीमती निर्मला श्याम बर्डे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,सुश्री सलोनी राणा,लोकेश शुक्ला,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,नगर पटेल संजीव सावले, राम सोनाने, हितेंद्र हरसोला,सहित पार्षद,समाज के वरिष्ठ जनों की विशेष सहभागिता रही।आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर एसडीओपी आयुष अलावा तहसीलदार सुनील सिसोदिया थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश,नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।जगह-जगह पर आतिशबाजी भी की गई। माता बहनों सहित युवाओं एवं वरिष्ठ जनों की विशेष सहभागिता की गई सफल आयोजन होने पर सकल हिंदू समाज के वरिष्ठ एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारीयो द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
