कांग्रेस कार्यालय के बाहर जेबकतरा रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेबकटी की वारदात सामने आई. हालांकि सतर्कता के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से नकदी व दस्तावेज बरामद कर लिए गए.थाना प्रभारी अजय राजौरिया ने बताया कि 38 वर्षीय फरियादी विनय सिंह चौहान निवासी परदेशीपुरा अपने भाई और साथियों के साथ पीवाई रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बाहर सड़क पर खड़े होकर भोजन कर रहे थे, तभी पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया. पर्स में करीब 10 हजार रुपए नगद के साथ आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटोकॉपी रखी थी. घटना का अहसास होने पर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान वासुदेव उम्र 55 साल निवासी अलवासा टेकरी, हातोद के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है

Next Post

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर संपत्ति हड़पने का आरोप, प्रताड़ित विधवा ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु

Wed Mar 25 , 2026
इटारसी:अपने छोटे भाई की संपत्ति हड़पने के आरोप से घिरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्तमान जनपद सदस्य आशुतोष शरण तिवारी और उनके पुत्र की दबंगई से परेशान उनके छोटे भाई की पत्नी ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी है।कलेक्टर को दिए ज्ञापन में श्रीमती उर्वशी तिवारी ने बताया […]

You May Like