अशरफ अली
भोपाल: राजधानी के शिवाजी नगर स्थित नूतन कॉलेज में आज उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने आकर्षक परिधानों व आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया।फैशन शो में पारंपरिक, वेस्टर्न और फ्यूजन थीम पर आधारित विभिन्न राउंड आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी। मंच पर कैटवॉक करते हुए प्रतिभागियों ने न सिर्फ फैशन की समझ दिखाई, बल्कि अपने आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का भी शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत की सराहना की। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के पहनावे, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
