मुंबई, 20 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में 7.052 अरब डॉलर घटकर 709.759 अरब डॉलर रह गया।
विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह में 18.735 अरब डॉलर घट चुका है। इससे पहले, 06 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 11.68 अरब डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर रह गया था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर हो गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा, जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड शामिल हैं।
आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 66.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 130.681 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 2.3 करोड़ डॉलर घटकर क्रमशः 4.814 अरब डॉलर और 18.697 अरब डॉलर पर आ गया।
