स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी, हमारी संस्कति में प्राचीनकाल से विद्यमान-जायसवाल

अनूपपुर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और हमारे देश की संस्कृति में योग प्राचीनकाल से विद्यमान है। हमारी योग विद्या ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।

श्री जायसवाल ने यहाँ जिला मुख्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पहल की और उनके सद्प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाने लगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इससे लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से योग को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मोटा अनाज) से विभिन्न प्रकार के फायदे हैं। उन्होंने सभी को इसके संबंध में जानकारी देते हुए इसे भी अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्री अन्न अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है तथा शरीर को आवश्यक पोषक तत्व तथा उच्च ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।
कार्यक्रम में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। साथ ही श्री अन्न कोदो के बीजों का वितरण भी किसानों को किया।

Next Post

योग स्वास्थ्य के साथ व्यवहारिक आचार-विचार को भी संतुलित करता है- उईके

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मंडला, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यवहारिक आचार विचार को भी संतुलित करता है। आधिकारिक […]

You May Like