24 परीक्षा केन्द्रों में होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा

जबलपुर: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा-2024 के सुचारू संचालन हेतु संभागायुक्त अभय वर्मा ने जबलपुर में बनाये जा रहे सभी 24 परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किये हैं। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 23 जून को ओएमआर आाधारित विधि से दो सत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। सहायक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति के साथ ही संभागायुक्त ने परीक्षा केन्द्र बनाये गये शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को उसी परीक्षा केन्द्र का केन्द्राध्यक्ष भी नियुक्त किया है। उन्होंने रिजर्व सहायक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की है तथा संयुक्त कलेक्टर जबलपुर श्रीमती नदीमा शीरी को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए सहायक परीक्षा प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी है।
विपिन बिहारी संभागीय प्रेक्षक नियुक्त
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी ब्यौहार को जबलपुर जिले के लिए संभागीय प्रेक्षक नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार 23 जून को जबलपुर में 24 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में होगी।

Next Post

ग्लोबल हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल कर बताये आग बुझाने के तरीके

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: शहर में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा आमजन को अग्निशमन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल कराई गई।अधीक्षण यंत्री डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते […]

You May Like