आईसीसी की पुरस्कार राशि से टी-20 विश्वकप में शामिल टीमें हुई मालामाल

दुबई, 11 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को टी-20 विश्व कप 2026 में शामिल हुई सभी 20 टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल 11.25 मिलियन यूएस डॉलर (एक अरब 39 करोड़ चार लाख 43 हजार) की पुरस्कार राशि के अंतिम विवरण की पुष्टि कर दी है। सह-मेजबान भारत खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बनी है। खिताब विजेता भारत को 2,639,423 डॉलर (24,28,49,351 रुपये) और उप विजेता न्यूजीलैंड को 1,422,692 डॉलर (13,08,91,789 रुपये) की पुरस्कार राशि मिली है। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (9,24,89,855 रुपये) और इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (8,96,49,741 रुपये) राशि मिली है।

इसके अलावा वेस्टइंडीज को 538,269 डॉलर (4,95,19,222 रुपये), पाकिस्तान को 522,692 डॉलर (4,80,86,182 रुपये), जिम्बाब्वे को 491,538 डॉलर (4,52,20,103 रुपये), श्रीलंका को 475,962 डॉलर (4,37,87,155 रुपये), अफगानिस्तान को 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये), ऑस्ट्रेलिया को 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये),अमेरिका को 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये) स्कॉटलैंड को 278,654 डॉलर (2,56,35,189 रुपये), आयरलैंड को 271,731 डॉलर (2,49,98,298 रुपये), इटली को 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये), नीदरलैंड को 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये), संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये), नेपाल को 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये), कनाडा को 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये), नामीबिया 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये) और ओमान को 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये) की पुरस्कार राशि मिली है।

Next Post

विश्वास, भरोसा और मजबूत टीम भावना ने पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई :सूर्यकुमार यादव

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के विजयी अभियान को आकार देने में मदद करने वाली निजी बातचीत और पलों पर बात करते हुए, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विश्वास, भरोसा और मजबूत टीम भावना ने पर्दे के पीछे […]

You May Like