कृतज्ञ नागरिकों ने माधव को किया नमन, शहर भर में हुए कार्यक्रम

ग्वालियर । पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती श्रद्धाभाव के साथ छत्री प्रांगण एवं शहरभर में आज मंगलवार को मनाई गई। प्रातः 9 बजे अम्मा महाराज की छत्री एवं नदी गेट स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमाओ पर शहरवासियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शाम को छत्री स्थित विष्णु मंदिर में पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम भजन गायिका शिन्नी कालविन्ट ने जय राधा माधव जय कृष्ण मुरारी, राम आयेगे, सांचा राम तेरा जैसे मधुर भजन गाकर वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।लोगों ने ताली बजाकर भजनों का आनंद लिया। भजन गायक राजेन्द्र पारिख द्वारा ऐसे रामदीन हितकारी, अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे तथा हे गोविंद राखो शरण सूरदास जैसे सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर सर्व धर्माे के धर्मगुरू संत कृपाल सिंह, अब्दुल अजीज कादरी शहर काजी, ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल, बलजीत सिंह, फादर संजय भोसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

छत्री पर आयोजित पुष्पांजलि सभा एवं भजन संध्या में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ नेता सुरेश पहलवान, पूर्व जेल डायरेक्टर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुमुख करोसिया, पार्षद यामिनी नवीन पाण्डे, उमाशंकर सोनी आदि वरिष्ठजनों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की गई।

भजन संध्या में नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, अभय पापरीकर, पूर्व पार्षद गुड्ड वारसी, राम नारायण मिश्रा, धमेन्द्र शर्मा, लवी खण्डेलवाल, अशोक प्रेमी सहित भाजपा के वरिष्ठजन, शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं महल से जुड़े सभी प्रमुख मराठा सरदार भी उपस्थित रहे। भजन संध्या के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

एमआईटीएस विश्वविद्यालय में क्वालिटी इम्प्रूवमेंट में विक्रम जैन और विश्वविधालय के प्रतिभावान छात्रों को अर्वाड प्रदान किया गया। दिनेश शर्मा द्वारा डीडी नगर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Next Post

मारपीट करने वाले आरोपियों को दो-दो साल की सजा

Tue Mar 10 , 2026
जबलपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री निशा कुशवाहा की अदालत ने मारपीट करने वाले आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी अमित पटेल व मोहित उर्फ भोला पटेल को दो-दो साल के सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष की ओर से […]

You May Like