स्टॉप डेम में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

श्यामपुर। तहसील के ग्राम पढिय़ाला में स्टॉप डेम के पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका. बुधवार को हुए हादसे के बाद से युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिला मुख्यालय से पहुंची एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से पानी में युवक की तलाश कर रही है. लगातार दूसरे दिन भी अभियान जारी रहने के बावजूद युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. अंधेरा घिरने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा. अब शुक्रवार को फिर से सर्चिंग की जाएगी. गोरतलब है कि ग्राम पढिय़ाला में स्टॉप डेम के पानी में युवक के डूबने की घटना बुधवार को सामने आई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश के प्रयास किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया. टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पानी में युवक की खोजबीन की. गुरुवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान जारी रखा. गोताखोर स्टॉप डेम में युवक की तलाश में जुटे रहे. हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका. हादसे के बाद से परिजन और ग्रामीण भी युवक के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

 

Next Post

'व्रतों का सच्चा पालन अंतःकरण की शुद्धता से संभव'

Fri Oct 16 , 2026
भोपाल। आचार्य श्री समयसागरजी महाराज ने रत्नकरण्डक श्रावकाचार के स्वाध्याय सत्र में कहा कि धार्मिक व्रतों का वास्तविक पालन केवल बाहरी क्रियाकलापों से नहीं, बल्कि अंतःकरण की शुद्धता, दृढ़ संकल्प और आत्मसंयम से संभव है। व्रतों का उद्देश्य आत्मानुशासन और आध्यात्मिक उन्नति है। मीडिया प्रभारी भविष्य जैन ने बताया कि […]

You May Like

Play sound