यादव ने की केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट

भोपाल, 19 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट की।

आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से उनके मंत्रालयों से संबंधित प्रदेश से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा कर सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की।

Next Post

'राष्ट्रीय पठन दिवस' पर देश भर में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित

Wed Jun 19 , 2024
नयी दिल्ली 19 जून ( वार्ता) देश भर में बुधवार को ‘राष्ट्रीय पठन दिवस’ के अवसर पर पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गये। पठन पाठन से संबंधित कार्यक्रम नेशनल बुक ट्रस्ट, (एनबीटी) इंडिया ने पुस्तकालय आंदोलन के जनक पी.एन. पन्निकर की याद में […]

You May Like