प्रधानमंत्री मोदी नालंदा विवि. के नए परिसर का उद्घाटन करने बाद रवाना

राजगीर 19 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार 09 जून को शपथ लेने के बाद पहली दफा बिहार दौरे पर पहुंचे श्री नरेंद्र मोदी आज नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (विवि.) के नये परिसर का उद्घाटन और समारोह को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट गए।

श्री मोदी राजगीर से हेलीकॉप्टर से गया हवाई अड्डा के लिए रवाना हुए। इसके बाद गया हवाई अड्डा से वह विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। वह आज सुबह ही वाराणसी से बिहार आये थे।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्‍नावशेष का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने राजगीर में नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्‍वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां नालन्दा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे देश विदेश के छात्र-छात्राओं को भी संबोधित किया।

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्‍वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा 17 देशों चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमार, पुर्तगाल, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के राजदूत भी शामिल रहे।

Next Post

विंध्यांचल एक्सप्रेस आज निरस्त

Wed Jun 19 , 2024
ब्रेकिंग.. भोपाल. 19 जून. भोपाल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 11272 भोपाल-इटारसी विंध्यांचल एक्सप्रेस आज बुधवार 19 जून को रेक के आभाव में निरस्त रहेगी. Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like