चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों के दाम भी बढ़ गये। गेहूं में नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं तीन रुपये फिसलकर 2,834 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटा 24 रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में तेजी रही। मूंग दाल की औसत कीमत 67 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 49 रुपये और मसूर दाल 23 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल में 22 रुपये और चना दाल में नौ रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ जबकि अन्य खाद्य तेलों में तेजी रही। वनस्पति 58 रुपये और पाम ऑयल 46 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 24 रुपये और सूरजमुखी तेल की 17 रुपये बढ़ गयी। सोया तेल 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 46 रुपये बढ़ गये। चीनी भी 22 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

गुलमर्ग में उभरी विंटर स्पोर्ट्स के एथलीटों की नई पीढ़ी

Sat Feb 28 , 2026
गुलमर्ग (जम्मू और कश्मीर), 28 फरवरी (वार्ता) गुलमर्ग के बर्फीले ढलानों पर 23 से 26 फरवरी के बीच ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ के छठे संस्करण में एक ओर जहां अनुभवी खिलाड़ी अपनी पुरानी चमक बिखेर रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसा घट रहा था जिसने सबका ध्यान खींचा। एक […]

You May Like

मनोरंजन