
जबलपुर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सिल्वर जुबली आदर्श सभागार में शुक्रवार की शाम होली के नाम रही। अधिवक्ताओं ने गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामना का आदान-प्रदान किया। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। सर्वप्रथम राधाकृष्ण नृत्य हुआ, जिसे देखकर अधिवक्ता आनंदित हो गए। इसी के साथ फूलों की होली प्रारंभ हो गई। समूचा सभागार फूलों की चादर से सज गया। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों का परंपरागत तरीके से अभिनंदन किया गया।
हाईकोर्ट बार सचिव अधिवक्ता परितोष त्रिवेदी ने बताया कि हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया, न्यायाधीश अवनींद्र कुमार सिंह, जस्टिस देवनारायण मिश्रा, जस्टिस द्वारिकाधीश बंसल, जस्टिस दीपक खोत सहित अन्य ने वकीलों का उत्साह बढ़ाया। उनकी उपस्थिति से आयोजन में गरिमा की छटा छा गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, संयुक्त सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पुतस्कालय सचिव रजनीश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य सपना तिवारी, स्मिता केहरी, गरिमा तिवारी, विनोद मिश्रा, रवींद्र प्रताप सिंह, मनोज कुशवाहा, प्रियंक चंसौरिया सहित अन्य ने स्वागत किया। हाईकोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन यादगार बन पड़ा।
