
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने करीब 2 साल से थाना हबीबगंज से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ 15 आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि पटेल मार्केट घोड़ा नक्काश में एक संदिग्ध व्यक्ति एक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है. संदिग्ध ने पुलिस की पूछताछ में अपनी पहचान कपिल उर्फ कल्लू मालवीय (32) निवासी टीलाजमालपुरा का बताया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए. पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार करते हुए उसके आपराधिक रिकार्ड को चेक किया. पुलिस की तहकीकात में आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज होने की जानकारी भी मिली.
