मेकमाईट्रिप ने ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए ओपनएआई के किया करार

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप ने ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की कंपनी ओपनएआई से करार किया है। मेकमाईट्रिप ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह एआई-आधारित ट्रैवल सर्च को और सशक्त बनाने तथा पर्यटन से संबंधित खोज को “कैप्चर करने के लिए” ओपनएआई के साथ सहयोग करेगी। कंपनी अपने ऐप में नयी एआई सुविधाओं को सक्षम करने के लिए ओपनएआई के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का उपयोग कर रही है, जिससे यात्री मेकमाई ट्रिप के मायरा इंटरफेस के भीतर ही संवाद करते हुए सीधे बुकिंग तक सहज रूप से पहुंच सकें।

मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मगौ ने कहा, “ओपनएआई के साथ हमारा सहयोग यह सुनिश्चित करता है कि जब यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत संवाद के माध्यम से करते हैं, तो मेकमाईट्रिप उस खोज प्रक्रिया का एक सहज विस्तार बन जाये।”
ओपनएआई के प्रबंध निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय कारोबार) ओलिवर जे. ने कहा, “मेकमाईट्रिप ओपनएआई की एपीआई का उपयोग कर ट्रैवल प्लानिंग को फिल्टरिंग की जगह एक संवाद जैसा अनुभव बना रहा है। उन्नत एआई केवल इस बात तक सीमित नहीं है कि कंपनियां इसे आंतरिक रूप से कैसे उपयोग करती हैं, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि वे अपने उपभोक्ताओं के अनुभव और प्लेटफ़ॉर्म के साथ जुड़ाव को कैसे बदलती हैं।”

Next Post

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने "डिजिटल उपनिवेशवाद" के प्रति चेताया, सरकारों से एआई विनियमन की अपील

Wed Feb 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने डिजिटल उपनिवेशवाद के प्रति सचेत करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की शर्तें निर्धारित करनी चाहिये। श्री नागेश्वरन ने यहां दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) […]

You May Like