बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर

सतना :जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर सोमवार को बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. लेकिन गनीमत इस बात की रही में बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए और उनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं. हादसा बस चालक द्वारा रांग साइड से जाने के कारण होना बताया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककलपुर से बारात ग्राम ऐरा गई थी.

जहां पर वैवाहिक आयोजन पूरा होने के बाद सोमवार को बरातियों को बैठाकर बस वहां से ग्राम ऐरा की ओर लौटने के लिए निकली. बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर पहुंचने के बाद चालक ने बस में डीजल भरवाया. जिसके बाद वह बस को रांग साइड से लेकर चल पड़ा. बस जैसे ही खुटहा मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही सामने से बा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. हलांकि रांग साइड से आ रही बस को देखते ही ट्रक चालक ने जोर से ब्रेक दबाया.

वहीं सामने से आ रहे ट्रक को देखकर बस चालक ने भी रोकने की भरपूर कोशिश की. लेकिन इसके बावजूद भी टक्करा हो जाने के कारण यात्रियों के बीच कोहराम मच गया. बनीमत इस बात की रही कि बस में आगे की ओर सवार बारातियों को मामूली चोटें आईं. जबकि शेष बाराती बाल बाल बच गए. घटना के चलते मार्ग बाधित होने लगा. वहीं घटना की सूचना मिलने पर रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वाहनों को किनारे करवाते हुए किसी तरह यातायात बहाल किया गया. पुलिस द्वारा घटना की विवेचना कर आगे की कार्रवाई करने की जानकारी दी गई

Next Post

रूधे गले,डबडबाई आंखे के साथ गूंज रहे गगनभेदी जयकारों के बीच दी महाराज जी को अंतिम विदाई

Tue Feb 10 , 2026
सतना:पहाडों के बीच घने जंगल से पैदल गुजर रहे भक्तों में सिर्फ ब्रम्हलीन हुए परमहंस स्वामी सच्चिदानन्दमहाराज की एक झलक पाने की ललक ऐसी कि वह हजारों की भीड़ का हिस्सा बनकर भी आंखों से गिर रहे आंसुओं को पोछने के वजाए उनके अन्तिम चित्र को अपने मन में स्थापित […]

You May Like

मनोरंजन