दो साड़ों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी

सतना: शहर के बिहारी चौक जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड़ आपस में भिड़ गए. साड़ों की लड़ाई के चलते एक ओर जहां सडक़ किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने शटर गिराकर वहां से भागने में ही भलाई समझी. हलांकि इस घटना की वजह से कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन ननि की बेपरवाह रवैऐ को लेकर लोग आक्रोशित जरुर दिखाई दिए.

शहर के बिहारी चौक क्षेत्र में देर शाम अचानक दो सांड आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों के बीच कुछ देर तक फुफ्कार होती रही जो कि देखते ही देखत सीधी लड़ाई में तब्दील हो गई. दोनों सांड़ कुछ इस कदर गुत्थमुगुत्था होकर एक दूसरे और दौड़ाते और गिराते रहे कि आस पास मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. दोनों साड़ों की लड़ाई की चपेट में सडक़ किनारे खड़े दो पहिया वाहन आ गए. जिसके चलते किसी वाहन की हेडलाइट फूट गई तो किसी का इंडीकेटर पर साइड मिरर.

इस दौरान उक्त मार्ग पर यातायाता पूरी तरह से रुक गया. हलांकि कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए लाठी के जरिए साड़ों को अलग करने का प्रयास किया. लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. वहीं सांड़ को हमलवार होता देख लोगों ने दूरी बनाए रखने में ही गनीमत समझी. दोनों साड़ों के बहच यह लड़ाई लगभग आधे घंटे तक जारी रही. जिसके बाद एक सांड़ के पीछे हटने के बाद वह बंद हो गई. जिसे देखते हुए लोगों ने राहत की सांस ली. लेकिन घटना से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने ननि के हांका दल की निष्क्रियता को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई. यह बात और है कि उक्त घटना के बावजूद भी शहर की सडक़ों पर आवारा भटकने वाले मवेशियों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिली.

Next Post

भरहुत पुरातत्व स्थल के निकट पर बोरी में बंद मिला नवजात

Sun Feb 8 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक्त मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई जब भरहुत पुरातत्व स्थल के निकट निर्जन क्षेत्र में बोरे के अंदर एक नवजात बिलखता पाया गया. यह तो गनीमत रही समय रहते स्थानीय रहवासियों की नजर उस पड़ गई […]

You May Like

मनोरंजन