रायसेन में दोहरा हत्याकांड: युवती की हत्या के बाद भीड़ का इंसाफ, आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला

रायसेन। रायसेन जिले में एक व्यक्ति ने एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश करते हुए उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की भी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

सुल्तानपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीपुर गांव में कल एक युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक प्रकाश सिंह ने उसे रास्ते में रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के जबड़े और गर्दन पर बके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने घटना से जुड़े मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनती देख पुलिस बल तैनात किया गया है।

एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि मृतक युवती और आरोपी युवक के घर आमने-सामने स्थित हैं। आरोपी युवक की मौत के मामले में भी परिजन की शिकायत पर अलग से जांच की जा रही है।

Next Post

बैतूल के 127 गांवों का खत्म होगा 75 साल का अंधेरा, मोटा-4 योजना से आएगी बिजली

Wed Feb 4 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले के लगभग सवा सौ गांव आजादी के 75 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब बिजली से रोशन होने वाले हैं। जिले के सुदूर वनांचल और पहाड़ी इलाकों के ग्रामीण आज भी लालटेन, दीये और जलती लकड़ियों के सहारे रात काटने को मजबूर थे, लेकिन […]

You May Like