
इंदौर. यातायात पुलिस ने नो एंट्री में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ बीते 24 घंटे में सख्त कदम उठाए. 3 फरवरी की सुबह से 4 फरवरी की सुबह तक नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 13 भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई. इनसे 65 हजार रुपये समन शुल्क वसूल कर शासन खाते में जमा कराया. साथ ही वाहन चालकों को आगे नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी.
