वीबीजी-रामजी योजना पर कांग्रेस झूठ फैला रही: खण्डेलवाल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल भाजपा जिला कार्यालय में वीबीजी-रामजी योजना को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना को लेकर समाज में भ्रम और झूठ फैला रही है। खण्डेलवाल ने कहा कि यह योजना पहले नरेगा के नाम से थी, जिसे कांग्रेस ने महात्मा गांधी नरेगा किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीबीजी-रामजी योजना के माध्यम से गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना में अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है तथा रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान है। खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान के जरिए गांधीजी के संकल्प को पूरा किया है। कार्यशाला को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Next Post

इंदौर में मासूम की हत्या, शव पलंग पेटी में छिपाया; ऊपर सुला दी बीमार दादी

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर। शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें 13 साल के एक बच्चे आतिफ अली की बेरहमी से छत पर हत्या कर फ्लैट के एक कमरे में छिपा दिया. फ्लैट में रखी एक पलंग पेटी को आरोपी रेहान ने शव को रख कर उसे कब्र की तरह ढ़ांक […]

You May Like