कोहरे के कारण ट्रक ने वैगनआर में मारी सामने से टक्कर, 4 की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में घने कोहरे के कारण आज सुबह सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. कार चालक राहुल शर्मा, कार में सवार भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला की मौत हुई है। यह हादसा शुक्रवार सुबह भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने हुआ है।

सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। इसी वजह से एक ट्रक ने वैगन आर कार को पीछे से इतनी तेज़ टक्कर मारी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे चार लोग मौके पर ही मृत हो गए। घटना के ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।स्थानीय पुलिस और शुरुआती जांच के अनुसार घना कोहरा, कम विजिबिलिटी मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे ड्राइवर को सामने आ रहे वाहन दिखने में देर हुई।

Next Post

हजार बिस्तर अस्पताल में जबरदस्त हंगामा

Fri Jan 30 , 2026
ग्वालियर: हजार बिस्तर सरकारी अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने में जुटी है। अस्पताल अधीक्षक से मिलने पर अड़े एक संगठन के पदाधिकारियों की कंपू थाने के टीआई अमर सिंह सिकरवार के साथ भी बहसबाज़ी हो गई। Facebook Share on X […]

You May Like