मौसमी फेरबदल के चलते 5 डिग्री गिरा दिन का पारा

सतना: उत्त्री पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर विंध्य तक पहुंचने पर मंगलवार-बुधवार की दरमिशनी रात हल्की बारिश देखने को मिली. वहीं मौसम के बदले मिजाज के चलते दिन के पारे 5 डिग्री की गिरावट दर्ज कर ली गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कहीं कहीं कोहरा और सप्ताहांत तक एक बार फिर से बारिश का क्रम शुरु हो सकता है.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस लिहाज से देखा जाए तो दिन का अधिकतम तापमान में एक ओर जहां महज 24 घंटे के भीतर ही 5.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज कर ली गई.

वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में भी 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया. हलांकि इसके ठीक उलटे न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला. न्यूनतम तापमान में जहां 24 घंटे के भीतर 2.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 6.7 डिग्र्री सेल्सियस अधिक पाया गया. इसके साथ ही मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.9 मिमी वर्षा भी दर्ज की गई. हवा में बढ़ी हुई नमी की वजह से धंध का असर शुरु हो गया. जिसके चलते दृश्यता 500 से लेकर 1000 मीटर के बीच रह गई. दिन भर बादलों की चहलकदमी के साथ-साथ तेज गति से हवाएं चलती रहीं. जिसके चलते लोगों के बीच सर्दी का एहसास कई गुना अधिक बढ़ गया.
 विंध्य होगा प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार सतना सहित विंध्य क्षेत्र में अगले दो दिनों तक कोहरे का असर जारी रह सकता है. नतीजतन कहीं कहीं पर देर रात से लेकर सुबह के समय दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होने की घटनाएं सामने आ सकती हैं. इसी कड़ी में मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई गई कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 तक राज्य के उत्तरी हिस्से को प्रभावित करने लगेगा. जिसके बाद यह क्रम विंध्य क्षेत्र में भी बारिश के रुप में देखने को मिलेगा

Next Post

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, छठे दिन शाहरुख खान की दो फिल्मों को पछाड़ा

Thu Jan 29 , 2026
Border 2 Collection: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘डंकी’ को पीछे छोड़ दिया। कुल कलेक्शन 213 करोड़ पहुंच चुका है। सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार […]

You May Like