आकाश, जल और जमीन पर तिरंगे की गूंज, उज्जैन में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव

उज्जैन: 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शिप्रा नदी के तट स्थित कार्तिक मेला मैदान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात भगोरिया नृत्य की जीवंत प्रस्तुति के बीच मुख्यमंत्री शिप्रा घाट पहुंचे, जहां एक हजार तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

इस अवसर पर शिप्रा नदी में 40 नावों से भी गुब्बारे छोड़े गए और नावों पर तिरंगे लहराए गए, जिससे आकाश, जल और जमीन तीनों पर तिरंगे की गूंज दिखाई दी। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश की दिशा में मध्यप्रदेश में कृषि विकास का बहुआयामी मॉडल अपनाया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्य फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह आयोजन देशभक्ति और विकास के संकल्प का प्रतीक बना।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर जीतू पटवारी ने गांधी भवन में किया ध्वजारोहण

Mon Jan 26 , 2026
इंदौर: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। जीतू पटवारी ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक […]

You May Like