चावल, दालों में साप्ताहिक तेजी; गेहूं, चीनी नरम; खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के विपरीत गेहूं और चीनी में नरमी रही। दालों के भाव बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,818 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 28 रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,839 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ और 3,299 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। सरसों तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वनस्पति भी 12 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल का भाव 98 रुपये और पाम ऑयल का 85 रुपये बढ़ गया। मूंगफली तेल 77 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 83 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी। उड़द दाल 42 रुपये और मसूर दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 29 रुपये और चना दाल की 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। वहीं, चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

 

Next Post

बूथ अध्यक्ष के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात

Sun Jan 25 , 2026
बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गंज मंडल अंतर्गत शास्त्री वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 117 के अध्यक्ष उदय अमझरे के निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकजनों […]

You May Like