कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच

जबलपुर: पाटन विकासखंड के विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों का कृषि अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री गणेश फर्टीलाइजर एवं राहुल कृषि केन्द्र का गोदाम में भंडारित खाद का पी.ओ.एस. मशीन से मिलान किया गया। गणेश फर्टीलाइजर द्वारा पी.सी. जुडवाये बगैर बीज का भंडारण किया गया था। अत: उनको नोटिस जारी कर ऐसा न करने की हिदायत दी गई। जिला स्तरीय गठित दल के दौरे की जानकारी लगते ही कई विक्रेताओ द्वारा जाँच से बचने के लिये अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये गये।

ऐसे प्रतिष्ठान पचौरी कृषि केन्द्र पाटन, माँ रेवा कृपा कृषि केन्द्र पाटन, शिवशक्ति कृषि केन्द्र पाटन, किसान एग्रो सीड्स पाटन, माँ अमृता एग्रो एंड सेल्स पाटन, श्री पारस बीज भंडार पाटन, प्रशान्त बीज भंडार पाटन एवं अरविन्द बीज भंडार पाटन प्रतिष्ठानो में नोटिस चस्पा किये गये तथा उनको तीन दिवस के अंदर अपने समस्त रिकार्ड के साथ उप संचालक कृषि कार्यालय में उपस्थित होने की हिदायत दी गई, ऐसा न करने पर उनके लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि कीर्ति वर्मा एवं जिला परामर्शदाता मुकेश मीणा उपस्थित रहे।

Next Post

नर्मदा नदी के घाटों पर रेड

Thu Jun 13 , 2024
60 घन मीटर रेत जब्त जबलपुर: खनिज, राजस्व एवं शहपुरा पुलिस  के संयुक्त अमले के द्वारा तहसील शहपुरा अंतर्गत नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नीमखेड़ा तथा झांसी घाट  क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदान के संचालकों को शासन निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के […]

You May Like