सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें उन्होंने जिले में पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की.उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं को 15 दिवसीय कार्य प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे भविष्य में रोजगार से जुड़ सकें, आर्थिक रूप से मजबूती भी हो सकें और अपने बच्चों के साथ रहकर समुचित देखभाल भी कर सकें.
कुपोषित बच्चों की माताओं को दिया जाए प्रशिक्षण-कलेक्टर
