रात में रिमझिम बारिश, सुबह से निकले सूर्यदेव

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत बदली हुई। सोमवार देर रात्रि रिमझिम बारिश के बाद रविवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमायें रहे। दिनभर गर्म हवाएं लोगों को झुलासाती रही। धूप के बीच कभी बादल भी छा रहे थे। लेकिन सूर्यदेव के सामने बादलों की नहीं चल पाई।  मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों को कवर कर लिया है। जबलपुर में इसके 15 जून के बाद पहुंचने के आसार है। इसके पहले प्री मानसून के तहत वर्षा करने वाली मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही है।

हालांकि ये प्रणालियां पूर्वी न होकर दक्षिणी है लिहाजा जबलपुर में वर्षा के आसार कम हैं, हवा में नमी और बादल छाने से धूप से राहत जरूर सकती है। वहीं तापमान बढऩे की संभावना भी जताई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  न्यूनतम तापमान  27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।  सुबह के समय आद्रता 63 और शाम को 27 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं 7 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।  आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Next Post

सस्पेंड चैयरमैन, प्राचार्य, सचिव समेत चार को जेल से उठा लाई पुलिस

Wed Jun 12 , 2024
विवेचना और दस्तावेजों की जांच के लिए 13 तक रिमांड में लिए गए आरोपित जबलपुर:  निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि और किताबों में मुनाफााखोरी मामले में जेल में सजा काट रहे चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के जबलपुर डायोसिस के   बिश और क्राइस्ट चर्च स्कूलों के सस्पेंड चैयरमैन अजय […]

You May Like