
छिंदवाड़ा. देखा गया है कि मां अपने बच्चों का लालन पालन करने के लिए दुनिया के हर दुखदर्द को भूल जाती है और आने वाली हर चुनौतियों का सामना भी डट कर करती है. लेकिन दूसरी ओर चांद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपनी मासूम बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. आज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा किया है.चांद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवारी को ग्राम परसगांव निवासी रामदास चौरिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी उसकी ढाई वर्ष की पुत्री मंजीता चौरिया की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई है. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया था. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने पाया कि मासूम बच्ची की मौत गला दबाने के कारण हुई है तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने पाया कि मासूम बच्ची की मां संगीता चौरिया 36 वर्ष ने गला दबा कर मासूम बच्ची की हत्या की है. उक्त मामल में पुलिस ने संगीता चौरिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध्द दर्ज कर लिया है.
रूमाल से लगा घोट कर की हत्या
पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में मासूम बच्ची की मां संगीता चौरिया पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शख्ती से पूछताछ की तो संगीता चौरिया ने अपनी ही बेटी की हत्या करने की बात पुलिस को बताया. पूछताछ में आरोपी संगीता चौरिया ने बताया कि उसकी ढाई वर्षीय मंजीता उसे बहुत परेशान करती थी घटना दिनांक को भी मंजीता उसे काफी परेशान कर रही थी जिससे गुस्से और टेंशन में आकर उसने कान में बांधने वाले रूमाल से मंजीता की गला घोटकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी संगीता चौरिया को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां न्यायालय उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
टीम को मिली सफलता ०००००००
उक्त मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर चांद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी , उनि सावनलाल भलावी, आरक्षक विवेक बघेल, संदीप बघेल, म.आर. सोनम बघेल, सोनू सनोडिया की अहम भूमिका रही है.
