जॉली एलएलबी-3 में काम करेंगी अमृता राव

मुबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव फिल्म जॉली एलएलबी-3 में काम करती नजर आयेंगी।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ इन दिनों सुर्खियों में हैं।
इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर शुरू हो गयी है।
अमृता राव को इस फिल्म से जोड़ दिया गया है।
अमृता राव एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम करती नजर आएंगी।
इससे पहले दोनों ने जॉली एलएलबी में साथ काम किया था।

अमृता राव ने जॉली एलएली के पहले पार्ट में संध्या का किरदार निभाया था, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी।
अमृता राव,जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी के रूप में लौट रही हैं, जो पहले भाग से उनकी कहानी को जारी रखती है।
इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

Next Post

कल्कि 2898 एडी से दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर रिलीज

Tue Jun 11 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी से उनका पोस्टर रिलीज हो गया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी’ के […]

You May Like