
रतलाम। दूषित जल को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार को घेरा। सभी शहर में एकत्रित हुए काले गुब्बारें, तख्तियां, घंटा लेकर प्रदर्शन किया और जुलूस के रूप में मंत्री निवास के लिए जा रहे थे। रास्तें में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया।
इंदौर में दूषित जल से मरने वाले लोगों और रतलाम में भी दूषित जल वितरण को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घंटा बजाओ आंदोलन किया। कांग्रेस नेताओ ने शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां से जुलुस बना कर केबिनेट मंत्री के घर ज्ञापन देने के लिए निकले। कांग्रेस नेता पैदल मार्च कर लोकेन्द्र टाकीज चौराहे पहुंचे,लेकिन वह भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओ का रास्ता रोका और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेता पुलिस से बचकर दूसरे रास्ते से शहर विधायक चैतन्य काश्यप के घर ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन दिलबहार चौराहे पर भी भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने यहां भारी बेरिकेटिंग कर रास्ता रोक रखा था। यहां पहुंचे कांग्रेसी नेताओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दिवंगत को दी श्रद्धाजंलि : कांग्रेस नेताओं ने शहीद चौक पर एकत्रित हुए। यहां इंदौर जल त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बेरिकेट्स लगाकर रास्ता रोका
कांग्रेस नेताओ के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस द्वारा भारी बल लगाकर पहले से ही लोकेन्द्र टॉकीज और दिल बहार चौराहे पर बेरिकेट्स लगाकर रास्ता रोका गया था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, शहर के सभी थाना प्रभारी, शहर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित सीआईडी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
