यूनियन पदाधिकारियों ने डीआरएम, एडीआरएम से की भेंट

जबलपुर: नववर्ष के उपलक्ष्य में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के पदाधिकारियों व ईसीसी बैंक के डायरेक्टर ने मंडल रेल प्रबंधक, ेएडीआरएम द्वय सहित अन्य विभाग प्रमुख अफसरों से भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए रेल कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर भी चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यूनियन द्वारा कर्मचारियों के जो मुद्दे उनके ध्यान में लाये जायेंगे, उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा जबलपुर मंडल के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला एवं ईसीसी बैंक डायरेक्टर प्रहलाद सिंह ने मंडल कार्यालय पहुंच कर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय सुनील टेलर एवं आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, डॉ. मधुर वर्मा, सी.डीएफएम रजनीकांत साहू, सीनियर डीपीओ वरुण चतुर्वेदी एवं समस्त अधिकारियों से नववर्ष के उपलक्ष्य पर सौजन्य भेंट की एवं समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया है। जिसमें समस्त मंडल के अधिकारियों के द्वारा डबलूसीआरईयू को आश्वासन दिया है कि जो भी कर्मचारियों की समस्याएं यूनियन द्वारा उनके संज्ञान में लाई जाएंगी, उनका निराकरण किया जाएगा साथ ही यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला ने 2026 में जल्द ही कर्मचारियों के लिए जीडीसीई की भर्ती निकालने के लिए वार्ता की है जिस पर जल्द ही आप सभी को मौका मिलेगा।

Next Post

साहित्य सामाजिक परिवर्तन का आधार

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: उक्त विचार वर्तिका की मासिक काव्य गोष्ठी में अतिथियों ने व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य सामाजिक परिवर्तन का आधार है जो हमें ज्ञान मनोरंजन प्रेरणा एवं सामाजिक संदेश देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता डॉ मीना भट्ट ने की, विशिष्ट अतिथि दिवाकर शर्मा एवं […]

You May Like