बसामन मामा गौअभ्यारण्य में एक जनवरी को होगा गोलोक दर्शन महोत्सव

रीवा: बसामन मामा गौअभ्यारण्य में हजारों बेसहारा गौवंश को आश्रय दिया जा रहा है इसके साथ-साथ वहां प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के कई माडल विकसित किये जा रहे हैं. बसामन मामा गौअभ्यारण्य में एक जनवरी को गोलोक दर्शन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में गौअभ्यारण्य प्रबंधन समिति के सचिव सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा है कि बसामन मामा तीर्थ के समीप ही गौअभ्यारण्य स्थित है.

इसमें एक जनवरी को आयोजित गोलोक दर्शन में आमजनता गौशाला का भ्रमण करते हुए गायों का पूजन कर सकती है. इसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयोगों का देखने का भी अवसर आमजनता को मिलेगा. गौअभ्यारण्य में परंपरागत रसोइ की तरह भोजन गृह का निर्माण किया गया है. इसमें देशी प्रद्धति से निर्मित परंपरागत भोजन का आनंद भी आमजनता ले सकती है. भोजन शाला का संचालन गौफार्मा किसान संगठन द्वारा किया जा रहा है.

डॉ. मिश्रा ने बताया कि बसामन मामा में तैयार किये जा रहे प्राकृतिक के माडल में परंपरागत बीजों से अनाज की खेती की जा रही है. इनमें किसी भी तरह के रासायनिक, कीटनाशक और रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया जाता है. गोबर और गोमूत्र से तैयार खाद और जैविक कीटनाशकों का ही फसलों में उपयोग किया जाता है. गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है. नये वर्ष के अवसर पर गौसेवा की प्राचीन परंपरा का अनुशरण करते हुए आमजनता को गौसेवा और प्राकृतिक खेती से जोडऩे के लिए गोलोक दर्शन महोत्सव आयोजित किया गया है.

Next Post

मारपीट के बाद दहशत में आया परिवार कड़ाके की ठंड में थाने के बाहर बैठा

Mon Dec 29 , 2025
रीवा:शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के रौसर गांव में बीती रात मारपीट की बारदात हुई। जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। कुछ अस्पताल में भर्ती हैं और आंशिक घायल पुलिस थाने के बाहर कड़ाके की ठंड में रिपोर्ट लिखाने का इंतजार कर रहे हैं। आरोपी पक्ष राजनीतिक पकड़ वाला होने […]

You May Like