बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठे दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

सतना/मैहर :जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत मौहट गांव में सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी।घायलों की पहचान रविनाथ केवट और रामभुवन कोल के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी एक ही बाइक पर सवार तीन युवक, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए काम से घर लौट रहे थे।

बाइक सवारों ने पहले सड़क किनारे चल रहे रामभुवन कोल को सीधी टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे रविनाथ केवट पर गिर गई।हादसे में रविनाथ केवट को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रामभुवन कोल भी घायल हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर 112 डायल सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अमरपाटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मुलताई में अवैध अस्पताल पर शिकंजा, जांच के आदेश

Mon Dec 29 , 2025
मुलताई। मुलताई नगर में बच्चों के इलाज के नाम पर नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के निवास के पास ‘कलर्स हॉस्पिटल’ के नाम से संचालित एक क्लिनिक/अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों […]

You May Like