भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दूरदर्शन द्वारा आयोजित डीडी कॉन्क्लेव भोपाल-2025 में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल पर केंद्रित विषय पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याण, विकास और सुशासन को केंद्र में रखकर कार्य किया है तथा आगे भी इन्हीं उद्देश्यों के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।डीडी कॉन्क्लेव में नीति, विकास और समसामयिक विषयों पर संवाद के माध्यम से राज्य की प्रगति को व्यापक मंच पर प्रस्तुत किया गया
