
मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी के नखरा’ ने 25 मिलियन व्यूज पार कर लिया है।
माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर सोशल मीडिया और संगीतप्रेमियों के बीच तहलका मचा दिया है। उन्होंने गोल्डी यादव के साथ अपनी सुपरहिट जोड़ी जमाते हुए फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ को 25 मिलियन क्लब में पहुंचा दिया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘मेहरी के नखरा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का 25 मिलियन व्यूज पार करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को हिट करने के लिए के लिए मैं अपने फैंस एवं सभी शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये लोकगीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा बनाया है। इस गाने को गाकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि यह गाना 25 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। इसके लिए सभी श्रोताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’
